पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • औपचारिक बना िवश्व पर्यटन दिवस

औपचारिक बना िवश्व पर्यटन दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में शनिवार को मनाया गया पर्यटन दिवस महज औपचारिक बनकर रह गया। इसका कारण पर्यटन दिवस को लेकर पर्यटन केंद्र की ओर से पूर्व में कोई नीति नहीं बनाई गई। पर्यटन केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम से पर्यटक, शहर के नागरिक और एनजीओ नहीं जुड़ पाए। पर्यटन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम रस्म अदायगी के समान थे। पर्यटन केंद्र की आेर से हैरिटेज वाक, शहनाई वादन और पर्यटकों के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होपसर्कस से महल चौक तक हैरिटेज वाक का आयोजन हुआ। एडीएम सिटी नीलिमा तक्षक ने झंडी दिखाकर वाक को रवाना किया। इस वाक में स्काउट गाइड्स शामिल हुए। इस दौरान उन्हें जगन्नाथ मंदिर मथुराधीश मंदिर के दर्शन कराए गए। इसके अलावा होपसर्कस, महल चौ और रेलवे स्टेशन पर शहनाई वादन का आयोजन हुआ। सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से अलवर स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों और म्यूजियम देखने आने वालों का स्वागत किया गया।

अलवर. विश्वपर्यटन दिवस पर म्यूजियम देखने आई स्काउट गाइड्स को जानकारी देता गाइड निरंजन।