एपीएस का एक लाख का सहयोग
अलवर. अलवरपब्लिक स्कूल की ओर से जम्मू-कश्मीर में आई प्राकृतिक आपदा में प्रभावितों को सहायता के लिए पीएम कोष के लिए एक लाख रुपए का चेक डीएम एमपी स्वामी को सौंपा गया है। प्रिंसिपल डॉ. जयश्री भार्गव ने शनिवार को त्रासदी में सहयोग और अन्य जनों से सहयोग लेने के लिए स्कूल कैंपस में मोटीवेशनल सभा भी की। वक्ताओं ने ऐसी कठिन घड़ी में आगे आकर सहयोग करने के लिए भी कहा। इस दौरान स्कूल कैप्टन ईवा जैन, निश्चय गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए।