पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्दशा की शिकार सब्जी मंडी

दुर्दशा की शिकार सब्जी मंडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानागाजी. सब्जी मंडी में आवारा पशुओं का जमावड़ा।

थानागाजी. कस्बेके बाजार में लग रही सब्जी मंडी इन दिनों दुर्दशा कर शिकार हो रही है। अनदेखी के कारण यहां किसी प्रकार की सुविधाएं नहीं हैं। इस सब्जी मंडी में थानागाजी क्षेत्र के करीब पचास किलोमीटर दूर तक के किसान व्यापार करने आते हैं। यहां ना तो किसानों को बैठने की सुविधाएं हैं और ना ही साफ-सफाई होती है। यहां कचरे के ढेर लगे रहते हैं, सारे दिन सुअरों गायों का आतंक रहता है। कई बार सब्जी खरीदने वाले ग्रामीण सुअरों गायों के हमले के शिकार हो जाते हैं। सब्जी मंडी में व्यापार करने वालों ने बताया कि असुविधाओं के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों अधिकारियों से वार्ता कर चुके लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ मामले पर थानागाजी सरपंच पति बाबूलाल सैनी ने बताया कि अतिशीघ्र ही सब्जी मंडी पार्क को विकसित करने के कार्य किए जाएंगे।