पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस स्टैंड पर नहीं खुला रैनबसेरा

बस स्टैंड पर नहीं खुला रैनबसेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर को दी जानकारी कमियां जल्द पूरी करेंगे

^बसस्टैंड पर रैन बसेरे के मामले में जिला कलेक्टर को जानकारी दी गई है। सर्दी को देखते हुए फिर से रैन बसेरे के लिए स्थान दिलाने के लिए चर्चा की जाएगी। इस बारे में जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। अन्य रेन बसेरों में रही कमियों को जल्द पूरा कराया जाएगा। शैफालीकुशवाह, आयुक्त,नगर परिषद

अलवर. बंद पड़ा रैन बसेरा।

भास्कर न्यूज. अलवर

सर्दी के तेवर तीखे होने के बावजूद रैन बसेरों में अलाव की व्यवस्था नहीं है। अभी तक लकड़ी भी नहीं पहुंची है। बस स्टैंड पर जिस कमरे में रैन बसेरा बनाया गया, वहां पुलिस की चौकी खोल दी गई है। रेन बसेरों में व्यवस्था के नाम पर सिर्फ रजाई गद्दे रखे गए हैं। बस स्टैंड पर रैन बसेरे के कमरे में पुलिस चौकी खुलने से नगर परिषद उसमें रात में यात्रियों के ठहरने के लिए व्यवस्था नहीं कर पाई है। फिलहाल यहां रैन बसेरा नहीं है, जिससे गरीब लोगों को खुले में ही रात गुजारनी पड़ रही है। केडलगंज, खदाना माेहल्ले रेलवे स्टेशन पर चलने वाले रैन बसेरों में परिषद की ओर से तो अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था की गई है। गद्दों रजाइयों के कवर तक नहीं चढ़ाए गए हैं। यहां गर्म पानी की भी व्यवस्था नहीं है। केडलगंज स्थित रैन बसेरे की बाउंड्री में नाली की सफाई के लिए दो बड़े मैन होल बना दिया गए हैं। रात के अंधेरे में यहां आने वाला कोई भी व्यक्ति इनमें गिर कर घायल हो सकता है।