पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दस महीने में 50 डाकघर कोर बैकिंग सेवा से जुड़े

दस महीने में 50 डाकघर कोर बैकिंग सेवा से जुड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. दसमहीने में जिले के 62 में से 50 डाकघर कोर बैकिंग सेवा से जोड़े गए हैं। इससे करीब 7 लाख खाताधारकों को लाभ हुआ है। डाक विभाग का अगले साल जनवरी तक शेष बचे 12 डाकघरों को कोर बैकिंग सेवा से जाेड़ने का लक्ष्य है। डाक विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर केके पांचाल ने बताया कि कोर बैकिंग से जुड़े डाकघरों के खाताधारकों (उपभोक्ताओं) को 10 अंकों का नया अकाउंट नंबर दिया गया है। ये खाताधारक कौर बैकिंग से जुड़े किसी भी डाकघर से राशि निकाल सकते है और जमा करा सकते हैं। इसके अलावा घर बैठे ही इंटरनेट के माध्यम से कंप्यूटर पर अपने खाते की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।