पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दस यात्री होने पर ही चलेगी स्टीम एक्सप्रेस

दस यात्री होने पर ही चलेगी स्टीम एक्सप्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस बार 14 फेरे लगाएगी ट्रेन

निर्धारितसीट बुक होने पर स्टीम एक्सप्रेस इस सीजन में 14 फेरे लगाएगी। 2014 में 11 25 अक्टूबर, 8 22 नवंबर, 13 27 दिसंबर, 2015 में 10 24 जनवरी, 7 21 फरवरी, 14 28 मार्च 11 25 अप्रैल को स्टीम एक्सप्रेस अलवर आएगी।

कराएंगेसरिस्का की सैर

शनिवारसुबह 9.50 बजे स्टीम एक्सप्रेस दिल्ली कैंट से अलवर के लिए रवाना होगी। दोपहर 3.45 बजे अलवर आएगी। स्टेशन पर यात्रियों का राजस्थानी परंपरा में स्वागत किया जाएगा। रात को सैलानियों के लिए होटल टाइगर डैन में ठहरने की व्यवस्था रहेगी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे अगले दिन रविवार सुबह सैलानियों को सरिस्का की सैर कराने के बाद म्यूजियम दिखाया जाएगा। दोपहर 1 बजे सैलानी स्टीम एक्सप्रेस से वापस दिल्ली कैंट के लिए रवाना होंगे। शाम 6.45 बजे स्टीम एक्सप्रेस दिल्ली कैंट पहुंचेगी।

स्टीम एक्सप्रेस। फाइल फोटो

भास्कर न्यूज | अलवर

49साल पुराने भाप के इंजन से चलने वाली दो कोच वाली ट्यूरिस्ट ट्रेन स्टीम एक्सप्रेस इस सीजन के पहले सफर पर 11 अक्टूबर को दिल्ली कैंट से अलवर आएगी। जल्द ही इस ट्रेन का ट्रॉयल होगा। इस ट्रेन के लिए ऑनलाइन ऑफलाइन सीट बुकिंग शुरू हो गई है। रेलवे की ओर से ट्रेन के नियमों में बदलाव किया गया है। न्यूनतम 10 सीट बुक होने पर ही ट्रेन का संचालन होगा। भाप वाला इंजन खराब होने पर डीजल इंजन लगाया जाएगा। यह ट्रेन हर साल अक्टूबर से अप्रैल में प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार को दिल्ली कैंट से अलवर सैलानियों को लेकर आती है। अगले दिन अलवर से दिल्ली कैंट के लिए रवाना होती है।

^अक्टूबरमहीने से स्टीम एक्सप्रेस शुरू होगी। जल्द ही ट्रेन का ट्रॉयल किया जाएगा। सीआरमीणा, स्टीमएक्सप्रेस अधिकारी,