- Hindi News
- होटल में पानी घुसा, चार दिन बाद हो पाई परिजनों से बात
होटल में पानी घुसा, चार दिन बाद हो पाई परिजनों से बात
अलवर|शहर केस्कीम नं. दो निवासी संजय अग्रवाल छह दिन तक बाढ़ में फंसे रहने के बाद अलवर पहुंच गए। संजय अग्रवाल ने बताया की सात सितंबर को श्रीनगर में उनके होटल में पानी गया। वे सात से नौ सितंबर तक रीगल चौक पर फंसे रहे। दस सितंबर को परिजनों से बात हो पाई। तब जाकर संजय ने उन्हें अपने सकुशल होने की सूचना दी। दस तारीख काे गवर्नर हाउस गए। वहां दो दिन इंतजार करने के बाद विमान से श्रीनगर और फिर दिल्ली एयरपोर्ट आए। परिजन शनिवार को उन्हें लेने दिल्ली एयरपोर्ट गए। संजय की सकुशल वापसी के बाद उनके पिता सुभाष अग्रवाल और प|ी नीतू अग्रवाल सहित अन्य परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ छलक रही थी।