- Hindi News
- अवैध कनेक्शनों को काटने के लिए चलेगा अभियान
अवैध कनेक्शनों को काटने के लिए चलेगा अभियान
सूरसागर मोहल्ले में गंदे पानी की सप्लाई
अलवर.सूरसागर मोहल्ले में गंदे पानी की सप्लाई के कारण लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि तीन ऐसे कनेक्शन काटे जा चुके हैं जिनके कारण क्षेत्र में गंदा पानी रहा था। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। क्षेत्र के कांति लाल ने बताया कि पिछले कई दिनों से गंदा पानी नलों में रहा था। इसकी शिकायत जलदाय विभाग से की गई। इसके बाद विभाग ने नाली में से निकल रहे तीन जर्जर कनेक्शन को काट दिया था। ये कनेक्शन काटने के बाद भी मोहल्ले में समस्या का समाधान नहीं हुआ। घरों में अब भी गंदा पानी रहा है। इससे लगता है क्षेत्र में ऐसे कनेक्शन और भी हैं। संभावना यह भी है कि कहीं से विभाग की लाइन क्षतिग्रस्त है। इसके कारण भी गंदा पानी सकता है। क्षेत्र के रमेश कुमार ने मांग की कि जलदाय विभाग एक बार फिर क्षेत्र में जांच करें और पानी की समस्या का निदान करे।
भास्कर न्यूज|अलवर
जलदायविभाग शहर में पानी के अवैध कनेक्शन काटने के लिए अभियान चलाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से अवैध कनेक्शनों को चिंहित किया जा रहा है। शहर में सबको समान रूप से पानी मिले इसको ध्यान में रखकर ही ऐसे कनेक्शनों को काटने का निर्णय लिया गया है। विभाग के अधिकारियों का मानना है कि शहर में गर्मी के मौसम में होने वाली पानी की समस्या का कारण अवैध कनेक्शन हैं। शहर में विभाग के 42,500 से अधिक कनेक्शन हैं। एक्सईएन विनय अग्रवाल ने बताया कि कर्मचारियों की अवैध कनेक्शन कराने में भूमिका की जांच भी विभाग करा रहा है। बिना वैध दस्तावेजों के कनेक्शन लेने वाले और कनेक्शन करने वालों के खिलाफ राजकीय सम्पत्ति से खिलवाड़ अधिनियम 1984 के तहत मामला दर्ज कराया जाएगा। आमजन की ओर से दी गई ऐसी सूचनाओं को गोपनीय रखते हुए विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।