पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं को बताए स्वस्थ रहने के गुर

छात्राओं को बताए स्वस्थ रहने के गुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबूशोभाराम राजकीय कला कॉलेज में सोमवार को महिला अध्ययन प्रकोष्ठ की ओर से छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के लिए विस्तार व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. मोनिका गुप्ता ने एडोलोसेंट हैल्थ विषय पर व्याख्यान देते हुए छात्राओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए समाज के सामूहिक सहयोग की आवश्यकता की बात कही। उन्होंने 17 से 19 वर्ष तक की छात्राओं को अपने शारीरिक और मानसिक विकास को अधिक ध्यान देने की बात कही ताकि वे समाज में अपनी पहचान कायम कर सकें। डॉ. गुप्ता ने स्वास्थ्य रहने के लिए संतुलित भोजन की बात भी कही। उन्होंने बताया कि तनाव के कारण प्रतिवर्ष 90 हजार युवाओं द्वारा आत्महत्या का मार्ग अपनाया जाता है। इसका मुख्य कारण गरीबी, अशिक्षा, अज्ञानता कुपोषण है। उन्होंने एडोलोसेंट की समस्या से निपटने के लिए काम कर रही डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ और आईपीए जैसी संस्थाओं के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता कर रही प्राचार्य डॉ. यशोदा मीणा ने छात्राओं को स्वास्थ्य रहने के लिए संतुलित भोजन लेने पर विशेष जोर दिया। संचालन डॉ. स्मिता मिश्रा और डॉ. लवलीना व्यास ने किया।

अलवर. कार्यक्रम में छात्राओं को जानकारी देती डॉ. मोनिका गुप्ता।