पुस्तक का विमोचन
अलवर|राजर्षि कॉलेजके रसायनशास्त्र के वरिष्ठ व्यख्याता डॉ. रामानंद यादव द्वारा लिखित बीएससी द्वितीय वर्ष की भौतिक रसायन (तृतीय प्रश्न पत्र) पुस्तक का विमोचन टेक्सॉस के प्रोजेक्ट इंजीनियर डॉ. मनोज यादव तथा सरिस्का टाइगर रिजर्व के निदेशक आर एस शेखावत और डॉ. एम पी एस चंद्रावत ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान डॉ. विजय सिंह यादव, डॉ. के मीना, डॉ. उपेंद्र सिंह, डॉ. जगतपाल सिंह, प्रेरणा सूदन, डॉ. देवदत्त यादव, जयसिंह वर्मा सहित कई व्याख्याता मौजूद थे।