उद्योग प्रोत्साहन शिविर लगेंगे
जिलाउद्योग केंद्र के कार्यक्षेत्र में आने वाली पंचायत समितियों में इस माह औद्योगिक प्रोत्साहन,चेतना एवं महिला शिविर लगाए जाएंगे। केंद्र के महाप्रबंधक अविनाश कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार 10 दिसंबर को जिला उद्योग केंद्र में जिला स्तरीय महिला शिविर, 11 दिसंबर को ग्राम भांगडोली (थानागाजी) के पंचायत भवन में चेतना शिविर तथा 17 दिसम्बर को लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति परिसर में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविरों में उद्यमियों को उद्यम स्थापना मेंसहयोग के लिए संबंधित विभागों की ओर से विभागीय गतिविधियों की जानकारी मार्गदर्शन दिया जायेगा।