बीईईओ से मिला प्रतिनिधि मंडल
अलवर. राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय का प्रतिनिधिमंडल शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर उमरैण बीईईओ भजनलाल से मिला। उमरैण उपशाखा अध्यक्ष कन्हैयालाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बीईईओ से एसएसए शिक्षकों के बकाया वेतन, एरियर, एसीपी, फिटमेंट आदेश, पीएल सरेंडर का भुगतान, आयकर कटौती सहित कई बिंदुओं पर बातचीत की। इस दौरान एबीईईओ सुरेंद्र यादव, आरपी डॉ. दीपक शर्मा, जिलाध्यक्ष रामावतार शर्मा, मंत्री भगवान सिंह यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।