वार्ड नौ में सफाई की
अलवर|राज्य सरकारकी ओर से आठ से 14 दिसंबर तक चलाए गए स्वच्छता अभियान के तहत नगर परिषद की ओर से वार्ड नौ में सफाई का काम किया गया। मुख्य सफाई निरीक्षक जगदीश मदान ने बताया कि सफाई अभियान का निरीक्षण आयुक्त शैफाली कुशवाह ने किया। मंगलवार को सुबह 8.15 बजे से टेल्को चौराहे से सफाई अभियान की शुरुआत की जाएगी।