पुरस्कार प्रशंसापत्र वितरित
अलवर. ब्रिलियंटक्लासेज संस्थान की ओर से रविवार को आयोजित विभिन्न स्कूलों के टेलेंट सर्च पेपर के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशंसापत्र वितरित किए गए। विद्यार्थियों के साथ उनके प्रधानाध्यापक/अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के बारे में भी बताया गया। इस आयोजन में लगभग 200 छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने भाग लिया।