पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारी वाहनों की स्पीड पर अंकुश लगे

भारी वाहनों की स्पीड पर अंकुश लगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. कर्मचारीकाॅलोनी और एरोड्रम रोड से निकलने वाले भारी वाहनों की स्पीड पर नियंत्रण लगाने की मांग क्षेत्र के लोगों ने की है। कर्मचारी काॅलोनी निवासी भगवान दास कथूरिया ने बताया कि ट्रक, ट्रोला, डंपर बजरी से भरे ट्रैक्टर तेज गति से कर्मचारी काॅलोनी रोड और एरोड्रम रोड से निकलते हैं। इससे कोई भी हादसा हो सकता है। स्कूल समय में सड़कों पर यहां एक ओर बच्चों की भीड़ रहती है और दूसरी तरफ तेज गति से आते भारी वाहनों के कारण दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने इस रोड पर वाहनों की स्पीड पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।