सड़क पर बहता है नाली का पानी
सड़क पर बहता है नाली का पानी
अलवर.स्वर्गरोड स्थित कल्याणकारी मंदिर के पास रुकी नाली का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। जन कल्याण सेवार्थ समिति के महासचिव प्रेमचंद जैन ने बताया कि इस संबंध में पहले भी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में एक बार फिर नगर परिषद आयुक्त को पत्र लिखकर नाली की सफाई की मांग की है।