पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोहम्मदपुर गांव के युवक की पंजाब में संदिग्ध मौत

मोहम्मदपुर गांव के युवक की पंजाब में संदिग्ध मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहरोड़ | गांवमोहम्मदपुर निवासी युवक की पंजाब के फिरोजपुर में पेट्रोल पंप पर कार्य के दौरान 7 दिसंबर को मौत हो गई। सोमवार को अंतिम संस्कार से पहले परिजनों ने युवक के शरीर पर चोट के निशान देखे। इस पर परिजन शव को लेकर थाने पहुंचे और हत्या का अंदेशा जताया। इसके बाद शव को अस्पताल में रखवा दिया गया। मृतक का मंगलवार को पंजाब पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम होगा।

मोहम्मदपुर निवासी सीताराम स्वामी (37) पुत्र बंसी स्वामी पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव लक्खाहाजी स्थित साजन फीलिंग पेट्रोल पंप स्टेशन पर पिछले चार साल से नौकरी कर रहा था। रविवार को उसकी मौत की जानकारी उसके जीजा सुभाष चंद को दी गई। सुभाष चंद के फिरोजपुर पहुंचने पर पेट्रोल पंप संचालकों ने सीताराम की अधिक शराब पीने से मौत होने की जानकारी दी। मृतक के शरीर को पहले से ही कपड़ों से लपेट कर एंबुलेंस में रखा हुआ था। शव को गांव लाया गया, जहां सोमवार सुबह शवयात्रा से पहले शव को स्नान कराने के दौरान मृतक के नाक मुंह से खून निकलने के साथ शरीर पर चोट के निशान मिले तथा शरीर अधजला मिला। इस पर परिजन शव को लेकर पुलिस थाना पहुंचे और हत्या की संभावना जताते हुए पोस्टमार्टम की मांग करने लगे। पुलिस उपाधीक्षक डा. तेजपाल सिंह ने पंजाब पुलिस को घटना की जानकारी देकर पुलिस कर्मियों को भेजने के निर्देश दिए।

परिवार की आर्थिक स्थिति है कमजोर

सरपंचसांवतराम गुर्जर ने बताया कि बंसी स्वामी के दो पुत्र है जिनमें सीताराम चार साल से पंजाब में पेट्रोल पंप पर कार्य कर रहा था। जिसके परिवार के सदस्य गांव में रहते हैं। सीताराम के दो पुत्र हैं जिसमें बड़ा पुत्र विकलांग है।

पेट्रोल पंप संचालकों ने की जल्दबाजी

^परिजनों ने सीताराम की हत्या का अंदेशा जताया है। घटना पंजाब की होने से पंजाब पुलिस को सूचना दी गई। जिसके आने के बाद पोस्टमार्टम के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। डा.तेजपाल सिंह, पुलिसउपाधीक्षक, बहरोड़

बहरोड़. पुलिस उपाधीक्षक को घटना की जानकारी देते ग्रामीण परिजन।