बैरियर में ट्रोला फंसने से जाम लगा
अलवर. दोसौ फुट रोड स्थित मथुरा लाइन रेलवे फाटक पर सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए बैरियर में ट्रोला फंस गया। जिससे वहां जाम लग गया। सुबह 9 बजे के करीब दो सौ फुट रोड से टेल्को चौराहा की ओर ट्रोला जा रहा था। मथुरा रेल लाइन पर लगे बैरियर में ट्रोले का ऊपर का अगले भाग फंस गया। ट्रोले को पीछे करने पर पीछे नहीं हो रहा था। जिससे वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी मशक्कत के बाद जाम खुला। गौरतलब है कि मथुरा- अलवर रेलवे ट्रैक के विद्युतकरण के कारण सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे फाटक पर बैरियर लगाए गए हैं।