पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तबादलों को लेकर जिला प्रमुख और सीईओ में ठनी

तबादलों को लेकर जिला प्रमुख और सीईओ में ठनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^लिपिकों के तबादले सीईओ ने अपने स्तर पर ही कर दिए जबकि नियम समिति से अनुमोदन कराने का था। अब तबादले हुए तो विकास कार्य प्रभावित होंगे, साथ ही सीईओ बताएं कि लिपिकों के तबादले किस नियम से किए गए थे। साफियाखां, जिलाप्रमुख

^मुख्यालयसे आदेश हुए हैं, पूर्व में लिपिकों के तबादले में राय नहीं ले पाए लेकिन अब जिला प्रमुख के पास फाइल भिजवा दी है। तीन वर्ष से अधिक कार्य समय होने के कारण तबादले तो करने ही हैं, सरकार के आदेश हैं हम क्या कर सकते हैं। राजेंद्रसिंह राठौड़, सीईओ

क्या है मामला

सीईओने स्थापना समिति की बैठक में 186 ग्राम सेवकों के तबादले की सूची अनुमोदन के लिए पेश की। सूची पर जिला प्रमुख ने ऐतराज जताया कहा कि पूर्व में हुई बैठक में ही तबादले नहीं करने का निर्णय लिया जा चुका है। ऐसे में इस सूची को अब पेश करने का कोई औचित्य नहीं है। सीईओ राठौड़ ने इसी तबादला सूची पर खुद के अलाव कोषाधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक के साइन करवाकर फाइल फिर से जिला प्रमुख के पास भिजवा दी है। इस फाइल को देखकर प्रमुख उखड़ पड़ी, उनका कहना है कि जब एक बार समिति की बैठक में यह निर्णय लिया जा चुका है कि पंचायत राज एक्ट के खिलाफ तबादला सूची जारी नहीं होगी तो फिर अधिकारी किस दबाव में ऐसा कर रहे हैं।

विभाग ने पिछले दिनों तीन वर्ष से अधिक कार्यकाल होने वाले 28 ग्राम सेवकों की तबादला सूची भेजी थी। विभाग ने बिना स्थानीय स्तर पर राय जाने उनके नियुक्ति स्थल भी अलाट कर दिए थे। इसमें ऐसे कर्मचारियों का तबादला नहीं करने के लिए कहा गया था जिनके रिटायरमेंट में दो वर्ष से कम का समय बचा हो। बाद में जिला स्तर पर इसकी जांच कराई गई तो 28 के बजाय 22 लिपिक ही ऐसे मिले जिनको एक पंचायत में तीन वर्ष से अधिक का समय हो गया था।

अलवर|जिला परिषदमें इन दिनों ग्राम सेवकों के तबादलों को लेकर जिला प्रमुख साफिया खां और सीईओ राजेंद्र सिंह राठौड़ में ठनी हुई है। जिला प्रमुख जहां अफसरों पर सत्ता के दबाव में जिला स्थापना समिति बैठक के निर्णयों को नजरअंदाज कर पंचायत राज एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगा रही हैं, वहीं सीईओ सरकारी आदेशों को मानने की बात कह रहे हैं। इस बीच सीईओ ने एकबार फिर तीन साल से एक ही पंचायत समिति में कार्यरत 186 ग्राम सेवकों के तबादलों की सूची जारी करने की तैयारी कर ली है। इन 186 ग्राम सेवकों में 22 वे