- Hindi News
- िजले के किसानों का दल भ्रमण के लिए रवाना
िजले के किसानों का दल भ्रमण के लिए रवाना
किसानोंके दो दल भ्रमण के लिए सोमवार को कृ़षि विभाग के उप निदेशक कार्यालय से रवाना हुए। ये दल कृषि अनुसंधान केन्द्रों पर भ्रमण कर उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी लेंगे। दलों को कृषि विभाग के सहायक निदेशक सीताराम शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत 50 अनुसूचित जाति की महिला किसानों का दल बस से पांच दिवसीय भ्रमण पर गया है। ये राजकीय कृषि अनुसंधान केन्द्र दुर्गापुरा, आईएचआईटीसी दुर्गापुरा, कृषि ग्राह्य परीक्षण केन्द्र तबीजी फार्म अजमेर, राष्ट्रीय बीजीय एवं मसाला अनुसंधान संस्थान तबीजी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र अजमेर और कृषि विज्ञान केन्द्र टाकरड़ा चौमू में कृषि तकनीक एवं अनुसंधान की जानकारी लेंगी। वहीं पुरुष किसानों का दल राज्य के बाहर भारतीय कृषि अनुसंधान एवं राष्ट्रीय समन्वित कीट प्रबंधन अनुसंधान संस्थान पूसा नई दिल्ली, भारतीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल, परियोजना निदेशक गेहूं अनुसंधान संस्थान करनाल, डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यान एवं वानिकी विश्वविद्यालय लोनी सोलन हिमाचल प्रदेश में हाईटेक कृषि और उन्नत तकनीक की जानकारी लेगा। इस दल में भी सामान्य वर्ग के 50 किसान गए हैं। इस मौके पर सहायक निदेशक के के शर्मा, कृषि अधिकारी गोविंद सिंह पालावत, राकेश यादव, वीरेंद्र सिंह एवं कृषि अधिकारी आरपी सिंह मौजूद थे।