- Hindi News
- मानवाधिकारों की उपयोगिता पर हुई भाषण प्रतियोगिता
मानवाधिकारों की उपयोगिता पर हुई भाषण प्रतियोगिता
अलवर. राजकीयपॉलिटेक्निक कॉलेज में मानवाधिकार सप्ताह के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता का विषय वर्तमान परिप्रेक्ष्य में मानव अधिकारों की उपयोगिता रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरावली विहार थाना के सीआई मुकेश कानूनगो और विशिष्ट अतिथि निरंजन सिंह थे। मुख्य अतिथि ने मानव अधिकारों की रक्षा के लिए पुलिस के योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि ने मानव अधिकारों को देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
प्रिंसिपल अशोक शर्मा ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में मखमीना प्रथम, गौरव उपाध्याय द्वितीय और पवन गुर्जर तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक अनिल अग्रवाल, प्रशान्त सैनी और रसीद खान थे। संचालन कपिल सैनी ने किया।
अलवर. पॉलिटेक्निक कॉॅलेज में कार्यक्रम को संबोधित करते सीआई मुकेश कानूनगो।