पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल

मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहरोडरोड स्थित विजय मंदिर के पास सोमवार शाम साढ़े तीन बजे मिनी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार पति, प|ी सहित उनका पांच वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल साबू (32) पुत्र नजीर खान, फजरी (30)प|ी साबू एवं काला (5) पुत्र साबू निवासी भूर पहाड़ी थाना किशनगढ़बास को अस्पताल में भर्ती कराया साबू की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जबकि बच्चे के एक हाथ में फ्रेक्चर आने के साथ फजरी के सिर में गंभीर चोट लगी है। सदर थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि सोमवार शाम साढ़े तीन बजे साबू अपने ससुराल गांव टोडियार से अलवर की ओर जा रहा था। इस दौरान विजय मंदिर के पास तेज गति से रही मिनी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीनों जने गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि हादसे के बाद चालक मिनी बस को भगाकर ले गया।