पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पॉलीथिन जब्त की

पॉलीथिन जब्त की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहरोड़| नगरपालिकाद्वारा सोमवार शाम को प्लास्टिक पॉलीथीन के खिलाफ अभियान चलाकर एक क्विटंल पॉलीथीन जब्त कर उपयोग नहीं करने के लिए पाबंद किया। पालिका ईओ मनीषा यादव ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश से अभियान शुरू किया गया है। जिसमें पॉलीथीन जब्त की जा रही है। इसके बाद भी दुकान संचालकों द्वारा उपयोग लेने पर चालान कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पॉलीथीन के उपयोग से हानिकारक परिणाम रहे है। इसके बाद भी उपभोक्ताओं द्वारा काम में लिया जा रहा है। जिससे लोगों को कपड़े के बैग सहित कपड़े की पॉलीथीन उपयोग करने पर प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। कर्मचारियों द्वारा हाईवे, नया बस स्टैंड पुराना स्टैंड पर कार्रवाई एक क्विंटल पॉलीथीन जब्त की गई।

तिजारा: सरकारकी ओर से पॉलीथीन उपयोग रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी (कार्यवाहक) एवं नायब तहसीलदार नरेंद्र शर्मा पालिका कर्मचारी लिपिक सुरेश शर्मा, नवीन कुमार (जेईएन) सहित सफाई कर्मचारी एवं पुलिसकर्मी की संयुक्त टीम ने कस्बे के बाजारों में घूमकर दुकानों से तीस किलो पॉलीथीन जब्त की तथा अधिशाषी अधिकारी ने दुकानदारों को उपयोग करने की हिदायत दी। इससे पूर्व नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा दुकानदारों से 39 किलो पॉलीथीन जब्त की चुकी है।