लोधा समाज के लखन सिंह तहसील अध्यक्ष
कठूमर. सौंखमें तहसील लोधा समाज के चुनाव जिला अध्यक्ष भगवान सिंह लोधा के सानिध्य में संपन्न हुए, जिसमें लखन सिंह को तहसील अध्यक्ष और श्रीचंद को संरक्षक चुना गया। जिला महामंत्री रमेश चंद लोधा ने बताया चुनाव में बदन सिंह को उपाध्यक्ष, डालचंद लोधा केाषाध्यक्ष, अमर सिंह महामंत्री, बबलू सिंह सचिव और रघुबीर सिंह को उपसचिव चुना गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष भूप सिंह कोषाध्यक्ष, जयचंद लोधा संरक्षक देवी सिंह सहित समाज के पंच पटेल मौजूद थे।