मोटर खराब, पेजयल सप्लाई बाधित
मुंडावर. जलदायविभाग की मोटर खराब होने के कारण सोमवार को कस्बे के पुराने बाजार कुछ मोहल्लों में पेयजल सप्लाई नहीं हो पाई। रविवार को छुट्टी होने की वजह से मोटर को ठीक नहीं हो सकी। पेयजल, बिजली चिकित्सा सेवाएं सतत सेवाओं में होने के बाद भी ठीक नहीं हो सकी। गत सोमवार को भी जलदाय विभाग की ओर से पेयजल सप्लाई नहीं हो पाई थी। उसका कारण भी रविवार को लाइन टूटना बताया जा रहा था। कस्बेवासियों ने बताया कि रविवार को कोई आपातकालीन सेवा प्रभावित होती है तो कस्बेवासियों को इसका कोई फायदा नहीं मिलता है।