बिजली पोल के ढेर को हटाने की मांग
मालाखेड़ा. बसस्टैंड से अलवर की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर बिजली के पोल के ढेर लगे होने से दुपहिया वाहन चालकों सहित राहगीरों को परेशानी हो रही है। लोगों ने बताया कि बिजली निगम के अधिकारियों की अनदेखी से बिजली के पोल लेकर आने वाले ट्रक चालक पोल सड़क किनारे लगा देते हैं। जब काश्तकार इन ढेरों में से पाेल ले जाते हैं तो बिजली के पोल सड़क पर बिखर जाते हैं जिससे रात्रि के समय हेवी लाइट में दुपहिया वाहन चालकों राहगीरों को पोल दिखाई नहीं दे पाते है। इन पोलों से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कस्बे के समाज सेवी हिम्मत सिंह, नरेंद्र मीणा, लक्ष्मीचंद गुप्ता, हरिप्रसाद शर्मा, अनिल दूबे, सुज्ञान जाट आदि ने बिजली निगम के अधिकारियों से सड़क किनारे लगे पोलों के ढेर हटाकर अन्यत्र लगाने की मांग की है।