दहेज प्रताड़ना में दो गिरफ्तार
कठूमर. दहेजके लिए दो बहनों को मारपीट कर ससुराल से निकालने के आरोप में पुलिस ने दोनों बहनों के पतियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुगनचंद पंवार ने बताया कांकरोली की दो बहनों ने मामला दर्ज कराया था कि पति सहित ससुराल पक्ष के लोग उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं और मारपीट कर घर से निकाल दिया। शिकायत पर लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के झालाटाला गांव निवासी आरोपी पति रिंकू जितेंद्र पुत्र पप्पू सैन को गिरफ्तार कर लिया।