615 मरीजों की जांच की
नीमराना. चिकित्सा शिविर में मौजूद अतिथि डॉक्टर।
नीमराना | क्षेत्रके बाबा मस्त नाथ आश्रम जोशीहोडा पर आश्रम एवं मानव जागृति मंच बहरोड़ के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन एसडीएम अलका बिश्नोई ने किया। शिविर में 615 व्यक्तियों की आंखों की जांच नेत्र चिकित्सक डॉ. बीरेंद्र यादव एवं उनकी टीम ने की तथा निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। 100 व्यक्तियों के आंखें बनाकर उनके निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किए जाएंगे। शिविर में विशिष्ट अतिथि श्री कृष्णा टावर के निदेशक डॉ.सतपाल यादव, ट्रक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष मिश्रीलाल यादव, पूर्व पुलिस अधिकारी रामनिवास यादव, आर्य समाज के तहसील अध्यक्ष रामानंद आर्य, पार्षद अशोक कुमार आदि थे। अध्यक्षता मस्त नाथ आश्रम जोशीहोड़ा के महंत शंकर नाथ महाराज ने की। शिविर का समापन पंचायत समिति प्रधान बलवानसिंह यादव ने किया। इस मौके पर मानव जागृति मंच के अध्यक्ष जगमालसिंह यादव, नंदराम यादव, अंत राष्ट्रीय समरसता मंच सदस्य संदीप चौधरी, विष्णु आर्य, पूर्व सरपंच रामप्रसाद यादव, बिरेंद्र यादव, बबलू, कालू ठेकेदार, विक्रम सिंह, सुरेंद्र आदि उपस्थिति थे।