विकास कार्यों का उद्घाटन आज
मुंडावर. मुंडावरविधायक धर्मपाल चौधरी शुक्रवार को कस्बे में मुंडावर ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए करीब दर्जन भर विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। सरपंच सतीश मीणा उपसरपंच सोनू भारद्वाज ने बताया कि इस मौके पर ग्राम पंचायत कार्यालय में आयोजित समारोह में विधायक भामाशाहों के द्वारा दिए गए गर्म वस्त्रों का विद्यार्थियों को वितरण करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद विधायक कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर जयपुर जाने वाले कार्यक्रम पर दिशा निर्देश देंगे।