- Hindi News
- गांवों के विकास से ही देश का विकास संभव : यादव
गांवों के विकास से ही देश का विकास संभव : यादव
कोटकासिम | विधायकरामहेत सिंह यादव ने गुरुवार को कोटकासिम क्षेत्र के गावों में विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक के निजी सचिव मनोज यादव ने बताया कि विधायक ने गांव मकड़ावा, आकोली हाजीपुर में सीसी सड़कों का शिलान्यास किया। विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गावों के विकास से ही देश का विकास संभव है। इस अवसर पर उप प्रधान कोटकासिम एडवोकेट सुधीर राव, पूर्व प्रधान गुरुदयाल सिंह, सरपंच पूजा यादव, किसान नेता हमीर सिंह, डा. सुंदरसिंह, रामनिवास यादव, विजय आदि मौजूद थे।
कोटकासिम. विकास कार्यों का उद्घाटन करते विधायक।