मांढ़ण. ग्राममाजरा में शुक्रवार सुबह नौ बजे नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन एवं पेयजल टंकी का उद्घाटन किया जाएगा। सरपंच भूपसिंह यादव ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डाॅ. कर्ण सिंह यादव, पूर्व सांसद अलवर होंगे। समारोह की अध्यक्षता सरोज यादव, उपजिला प्रमुख अलवर करेंगी।