- Hindi News
- सूने मकान का ताला तोड़कर 2.10 लाख नकद जेवर चोरी
सूने मकान का ताला तोड़कर 2.10 लाख नकद जेवर चोरी
तीन दिन में चोरी की दूसरी बड़ी वारदात
दोसौ फुट रोड स्थित ज्योति नगर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। कंपाउडर अशोक नीरज के मकान का ताला तोड़कर चोर दो लाख 10 हजार रुपए नकद, दस तोले सोने, एक किलो चांदी के जेवरात अन्य सामान ले गए। परिजन तीन दिन के लिए शादी समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर गया थे। लौटने पर टूटे ताले और बिखरा सामान देख हैरान रह गए। घटना की रिपोर्ट एनईबी थाने में दर्ज कराई है।
कंपाउडर अशोक नीरज अपने परिवार के साथ 6 दिसंबर को जयपुर गए थे। उनके एक रिश्तेदार के यहां शादी थी। चोरों ने मकान के मैनगेट का ताला तोड़ कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद मकान के दो कमरों और कमरों में रखी अलमारी के लॉकर का ताला तोड़ा गया। सूचना पर एनईबी थाना प्रभारी राकेश यादव जाप्ते के साथ घटना स्थल पहुंचे और पीड़ित एवं पड़ोसियों से जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट अशोक नीरज पुत्र छीतरमल बैरवा निवासी ज्योति नगर ने दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि चोर मकान का ताला तोड़कर दो लाख 10 हजार रुपए नकद, 10-10 ग्राम के दो सोने के सिक्के, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, सोने के दो लॉकेट, सोने की एक अंगूठी, चार चांदी की चेन, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक बच्चों की चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी के कड़े, एक दर्जन चांदी के सिक्के, एक घरेलू गैस सिलेंडर सहित कीमती सामान ले गए हैं।
दो सौ फुट रोड के पास ज्योति नगर के एक मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा अलमारी का सामान।