शिक्षक की गोली मारकर हत्या
बसईबिरथल के राजकीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक की मंगलवार शाम करीब 4 बजे स्कूल से घर लौटते समय रास्ते में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शिक्षक हीरालाल यादव पुत्र शेरसिंह बाइक से घर दौलतपुर रहा था। माछरोली गुगलहेड़ी के बीच दिनदहाड़े बदमाशों ने हीरालाल की पीठ पर फायरिंग कर दी। इससे हीरेलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे काश्तकारों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को कोटकासिम के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोटकासिम. घटना के बाद सीएचसी पर एकत्रित लोग।
मृतक हीरालाल।