- Hindi News
- रिक्त पदों पर लगाए जा सकेंगे प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के शिक्षक
रिक्त पदों पर लगाए जा सकेंगे प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के शिक्षक
अलवर | ग्रामीणक्षेत्रों में संचालित माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों को लगाया जा सकेगा। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों के कारण बिगड़ी शिक्षण व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मंगलवार को संयुक्त शासन सचिव अंतरसिंह नेहरा ने प्रदेश के तमाम डीईओ को यह आदेश जारी किए हैं। आदेशों में कहा है कि प्राथमिक उच्च प्राथमिक स्कूलों में उपलब्ध योग्यताधारी शिक्षकों को माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में डीईओ प्रारंभिक शिक्षा की सहमति से डीईओ माध्यमिक द्वारा लगाया जा सकेगा। शेषपेज | 18
इसकेलिए उन्हें जिला कलेक्टर के अनुमोदन की आवश्यकता होगी। वहीं शहरी क्षेत्र में संचालित ऐसे स्कूल जहां बच्चों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की संख्या ज्यादा है तो भी कलेक्टर की स्वीकृति के बाद उन शिक्षकों को शिक्षा व्यवस्था के लिए डीईओ माध्यमिक द्वारा लगाया जा सकेगा। यह व्यवस्था सत्र के अंत तक लागू रहेगी।
सेटअप परिवर्तन की कवायद तेज
शिक्षा विभाग में तृतीय श्रेणी शिक्षकों का पंचायतराज से प्रारंभिक शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा से माध्यमिक शिक्षा में सेटअप परिवर्तन की कवायद भी तेज हो गई है। प्रमुख शासन सचिव द्वारा निदेशक से मांगी गई 10 बिंदुओं की रिपोर्ट में इसे प्रमुखता से लिया गया है। इसके अलावा निदेशक से कर्मचारियों के स्थान्तरण के बाद कार्यग्रहण, स्थगन आदेश, शिक्षकों की कमी के कारण स्कूलों में हुई तालाबंदी, जिलेवार शिक्षकों के पद, रिक्त पद, एकीकरण के बाद स्कूलों की स्थिति सहित कई सूचनाएं मांगी हैं।