पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 23 ग्रामसेवकों के तबादलों पर बनी सहमति, आदेश जारी

23 ग्रामसेवकों के तबादलों पर बनी सहमति, आदेश जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामसेवकोंके तबादलाें पर जिला प्रमुख सीईओ के बीच पैदा हुए गतिरोध के बाद मंगलवार को सीईओ ने तबादला आदेश जारी कर दिए। फिलहाल 23 ग्रामसेवकों दो लिपिकों के तबादले किए गए हैं। बाकी 163 ग्रामसेवकों के तबादलों को लेकर अभी गतिरोध बना हुआ है। गौरतलब है कि कुछ दिनों से ग्रामसेवकों के तबादलों को लेकर जिला प्रमुख साफिया खां विरोध जता रही थीं। जिला प्रमुख का कहना था कि तबादलों पर जिला स्थापना समिति की बैठक में इंकार किया जा चुका है। डीईसी बैठक में जिला प्रमुख के सामने सरपंचों ने कहा था कि पंचायत चुनाव से पहले तबादले होने से गांवों में विकास कार्य रुक जाएंगे। यह तर्क मानते हुए जिला प्रमुख ने सूची पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया था।

दैनिक भास्कर ने जिला प्रमुख सीईओ के बीच हुए गतिरोध की खबर मंगलवार को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद मंगलवार को 23 ग्रामसेवकों 2 लिपिकों की तबादला सूची जारी की गई। कहा जा रहा है कि ये तबादले जिला प्रमुख की सहमति से किए गए हैं। शेषपेज | 18

तबादले के लिए सरकार के थे आदेश : पिछलेदिनों ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से 28 ग्रामसेवकों के तबादलों की सूची जिला परिषद सीईओ को भेजी गई थी। इस सूची का अनुमोदन जिला स्थापना समिति में कराने के लिए कहा गया था। जिला प्रमुख के विरोध के बाद इस पर गतिरोध हो गया। इसके बाद सीईओ ने 15 क्लर्कों के तबादले अपने स्तर पर कर दिए। इससे जिला प्रमुख सीईओ के बीच गतिरोध ज्यादा गहरा गया। सीईओ ने शुक्रवार को हुई डीईसी बैठक में 164 अन्य ग्रामसेवकों की नई तबादला सूची पेश कर दी थी। अब सीईओ ने केवल 23 ग्रामसेवकों दो क्लर्कों के संबंध में सीधे राज्यादेश का हवाला देते हुए तबादला अादेश जारी किए हैं।

^अभीजिला प्रमुख की सहमति से 23 ग्रामसेवकों के ही तबादले किए गए हैं। बाकी पर फिलहाल विचार चल रहा है। -राजेंद्रसिंह राठौड़, सीईओ

^नियमानुसारतो जिला स्थापना समिति ही अधिकृत है लेकिन कुछ ग्रामसेवकों के आदेश सीधे मंत्रालय से जारी हुए थे, इसलिए केवल उन्हीं के ट्रांसफर होने दे रहे हैं। -साफियाखां, जिलाप्रमुख