स्कॉलर बैज सेरेमनी का आगाज
नेशनलएकेडमी में मंगलवार को स्कॉलर बैज सेरेमनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के रिटायर्ड डीआईजी चरनजीत सिंह हीरा ने किया। इस अवसर पर ‘बचपन’ थीम पर प्ले ग्रुप से कक्षा 8 तक के छात्रा-छात्राओं ने गीत एवं नृत्यों की मनोहर प्रस्तुतियां दी। प्रिंसिपल रेखा यादव ने वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा। इस दौरान स्कूल के नन्हें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने अलग-2 थीम, फिल्मी गीतों पैरोडी पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि ने स्कूल की ओर से चुनिंदा विद्यार्थियों को पॉकेट्स एवं ब्लेजर पहनाकर नवाजा।
इस दौरान शैक्षणिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्लेग्रुप से कक्षा 8 के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में कार्यकारी सचिव रवि अग्रवाल नेशनल एकेडमिक फाउण्डेशन के अध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रिंसिपल ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों का स्कॉलर बैज सेरेमनी बुधवार को 3:30 बजे मनाया जाएगा।
अलवर. जेएसए स्कूल में बच्चे को पुरस्कृत करते पूर्व विधायक टीकाराम जूली।