पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभियान के लिए महिला मोर्चा की अनिता संयोजक बनी

अभियान के लिए महिला मोर्चा की अनिता संयोजक बनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष विनिता सेठ ने महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष अनिता जोशी को संयोजक बनाया गया है, जबकि सह संयोजक पूनम खंडेलवाल को नियुक्त किया है। महिला मोर्चा की ओर से मंगलवार को जीडी गर्ल्स कॉलेज में सदस्यता अभियान की शुरूआत की। यहां अध्ययनरत छात्राओं को सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी और उनके मोबाइल नंबर से डायल करा सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर महिला मोर्चा की सदस्यता अभियान संयोजक, सह संयोजक के अलावा भाजपा सदस्यता अभियान के सह संयोजक पं. जले सिंह, देशराज वर्मा, राजकुमार तीर्थानी, दीपक यादव, कुणाल शर्मा, इंदु जायसवाल, सपना भारद्वाज, राजबाला, सरोज अग्रवाल, कमलेश शुक्ला, शारदा शर्मा, अनिता सैन आदि मौजूद थे।