पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्य प्रबंधक को दिए ज्ञापन

मुख्य प्रबंधक को दिए ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | इंटकने विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को केंद्रीय बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर मत्स्य नगर आगार के मुख्य प्रबंधक कैलाश चन्द्र शर्मा को ज्ञापन दिया। इंटक के जिला संयोजक मुन्ना लाल शर्मा ने बताया कि मुख्य प्रबंधक को ज्ञापन सौंप कर केंद्रीय बस स्टैंड के पास से संचालित होने वाले अवैध वाहनों को रोकने, कार्यशाला में बसों के पार्ट्स, कमानी टायरों की उचित व्यवस्था करने, केंद्रीय बस स्टैंड की क्षतिग्रस्त सड़क सही कराने, पद रोस्टर अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने, कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों निर्धारित किराए से अधिक किराया राशि वसूलने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में मत्स्य नगर आगार शाखा के अध्यक्ष प्रेमचंद नंदा, सचिव शशिकांत सैनी, पूरण, दिनेश शर्मा, रविन्द्र शर्मा, बच्चू सिंह, विक्रम सिंह, झब्बू राम, गुरु दयाल, अनिल शर्मा नरेश जांगिड़ आिद शामिल थे।

अलवर. केंद्रीय बस स्टैंड पर प्रदर्शन करते इंटक से जुड़े रोडवेजकर्मी।