शिक्षक कार्यशाला में रखे विचार
अलवर. वीएलएमस्कूल में शिक्षक कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को हुआ। कार्यशाला को ब्रिटिश काउंसलिंग के मास्टर लीडर डॉ. प्रभात कौशिक ने संबोधित किया। उन्होंने सरल सहज ढंग से छात्रों के प्रति अध्यापकों के सकारात्मक दृष्टिकोण और कक्षा को व्यवस्थित रखने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अध्यापन को प्रभावशाली बनाने, प्रतिभाओं को निखारने में शिक्षक की भूमिका सहित कई बिंदुओं पर शिक्षकों को नवाचार के संबंध में बताया। कार्यशाला में स्कूल निदेशक अजय लोचन माथुर सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।