नई कार्यकारिणी का गठन
अलवर | राजस्थानअंबेडकर शिक्षक संघ की बैठक जिला कार्यालय पर गुरुवार को हुई। इसमें जिलाध्यक्ष रामचरण वर्मा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में नवल किशोर रैगर को जिला संरक्षक, डॉ. बुधराम वर्मा को जिलामंत्री, सुमनेश कुमार आर्य को सभाध्यक्ष, रमेश चंद्र बुआका को उपसभाध्यक्ष, शिवचरणलाल को समन्वयक, राजकुमार डोरिया को अति. जिला मंत्री, अमरसिंह जाटव को कोषाध्यक्ष, मोहनलाल रैगर रामगोपाल तंवर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवीन भारती को जिला प्रवक्ता, हरवंशराय सिद्वार्थ, पूरणमल जाटव को वरिष्ठ सलाहकार, मंदाकनी को महिला मंत्री, संगीता डोरिया सरोज बैरवा को महिला उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा संयुक्त मंत्री, उपाध्यक्ष एवं कार्यालय मंत्री सहित प्रवक्ता के पदों पर भी नियुक्ति की गई।