छात्राओं को जर्सी वितरण कल
अलवर. आर्यकन्या विद्यालय समिति द्वारा संचालित विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर अध्ययनरत छात्राओं को जर्सियों का वितरण शनिवार दोपहर 12 बजे किया जाएगा। निदेशक कमला शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम वैदिक विद्या मंदिर मालवीय नगर में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम डॉ. राजेश गोयल होंगे और अध्यक्षता समिति प्रधान जगदीश प्रसाद गुप्ता करेंगे।