पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस संरक्षण में यूरिया का वितरण

पुलिस संरक्षण में यूरिया का वितरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर|समीपवर्ती गांवगुजूकी में कृषि अधिकारियों मदनपुरी में पुलिस की मौजूदगी में यूरिया बांटा गया। मांग अधिक उपलब्धता कम होने के कारण किसान की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ऐसा किया गया।

गुजूकी गांव में सुबह पहुंची खाद को विक्रेता गोदाम में बंद कर चला गया। किसान वहां पहुंचे, तो यूरिया नहीं मिलने पर आक्रोश जताया और कृषि विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे कृषि विकास अधिकारी केके शर्मा कृषि अधिकारी आरपी सिंह ने खाद विक्रेता को फोन किया। कोई जवाब नहीं मिलने पर एक घंटे इंतजार के बाद उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत पर दुकानदार के खिलाफ कार्यवाही के लिए कागजात तैयार करने शुरू कर दिए। इस बीच दुकानदार शाम 4 बजे वहां पहुंच गया। उसने बताया कि वह अस्पताल में अपने बीमार संबंधी की जानकारी लेने गया था। इस पर अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में किसानों को 80 कट्टे यूरिया का वितरण कराया।