पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला अभिभाषक संघ कार्यालय का उद्धाटन कार्यक्रम आयोजित

जिला अभिभाषक संघ कार्यालय का उद्धाटन कार्यक्रम आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाअभिभाषक संघ के कार्यालय अपर लोक अभियोजक के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन समारोह गुरुवार को कचहरी परिसर में आयोजित किया गया। संघ के सचिव जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि अभिभाषक संघ के कार्यालय एडीजे संख्या 3 के अपर लोक अभियोजक के कार्यालय का उद्घाटन विजिलेंस रजिस्ट्रार अभय चतुर्वेदी जिला जज कैलाश चंद्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी वीके भारवानी, सीताराम खोवाल, अल्का शर्मा, छगन लाल गुप्ता, डीसी जैन एसीजेएम जमीर हुसैन सैयद भी मौजूद थे। अभिभाषक संघ अध्यक्ष अनिल वशिष्ठ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन बार सचिव जितेन्द्र शर्मा ने किया।

अलवर. कार्यालय का उद्धाटन करते न्यायिक अधिकारी।