जैन संतों का जुलूस आज
अलवर. श्वेतांबरस्थानकवासी जैन संतों साध्वियों का गुरुवार को अलवर पहुंचना शुरू हो गया। उपाध्याय रविंद्र मुनि के सानिध्य में दस जैन संत एवं 30 साध्वी पंजाब हरियाणा से विहार करते हुए इंदौर जा रहे हैं। इस दल में सहज मुनि भी शामिल हैं जो 365 दिन तपस्या कर चुके हैं। शुक्रवार सुबह 8.30 बजे स्कीम दस स्थित जैन भवन से जैन संतों साध्वियों को जुलूस के रूप में महावीर भवन लाया जाएगा। वहां सकल जैन समाज की ओर से उनकी अगवानी की जाएगी। 13 14 दिसंबर को सुबह 9 बजे महावीर भवन में जैन संतों और साध्वियों के प्रवचन होंगे।