मंत्रालयिक खेलकूद स्पर्धा शुरू
अलवर. शिक्षाविभागीय मंत्रालयिक कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार को राउमावि प्रताप में हुआ। इसमें जिले के सभी शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रताप स्कूल के प्राचार्य चंद्रप्रकाश जायसवाल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में करणसिंह चौधरी, अरविंद जैन, लक्ष्मीनारायण शर्मा, हेमंत सक्सेना, सुरेंद्र यादव सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। यह जानकारी अध्यक्ष तेज कुमार शर्मा ने दी।