- Hindi News
- ऑटो मोबाइल मैकेनिकों ने की दुकानों के भूखंड की मांग
ऑटो मोबाइल मैकेनिकों ने की दुकानों के भूखंड की मांग
अलवर|अलवर ऑटोमोबाइल मैकेनिक यूनियन ने ट्रांसपोर्ट नगर में दुकान निर्माण के लिए भूखंड आवंटन की मांग को लेकर गुरुवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। यूनियान ने भूखंड आवंटन नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। यूनियन के सचिव हनुमान सहाय ने बताया कि ट्रैक्टर, टाटा 407, मिनीबस, कार-जीप की रिपेयरिंग करने वाले वाले शहर में 223 दुकानदार हैं। वाहन रिपेयरिंग का कार्य दुकानों के बाहर रोड पर होता है। इससे सड़क पर दुर्घटना होने की आशंका रहती है।
शहर में नो एंट्री के कारण रिपेयरिंग कराने आने वाले वाहनों को परेशानी होती है। इसके अलावा अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर होने वाली कार्रवाई से भी उनके व्यवसाय पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।