पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा विभाग में पदोन्नति सूचियां जल्द

शिक्षा विभाग में पदोन्नति सूचियां जल्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. शिक्षाविभाग की ओर से तृतीय से द्वितीय श्रेणी में पदोन्नति जल्द की जाएगी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय की ओर से जारी की गई सूची में एक सीट पर पांच शिक्षकों को शामिल किया गया है। एडीईओ रविकांत शर्मा के अनुसार, यह सूची पूरे मंडल की जारी की गई है और इसमें सभी विषयों को शामिल किया गया है। दूसरी ओर, सरकार आगामी दस दिनों में तृतीय से द्वितीय श्रेणी की पदोन्नति सूची जारी कर सकती है। इसके अलावा द्वितीय से प्रथम श्रेणी अध्यापकों की सूची भी जल्दी जारी होगी। इसके लिए सरकार ने जिला शिक्षा अधिकारियों से पात्र शिक्षकों के वार्षिक मूल्यांकन प्रपत्र मांगे हैं।