स्वाइन फ्लू के तीन रोगी और मिले
अलवर|जिले मेंस्वाइन फ्लू के तीन नए रोगी सामने आए हैं। इनमें एक निजी अस्पताल में और दो जयपुर में भर्ती हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बहरोड़ के लालाराम (60), लक्ष्मणगढ़ की रीना (40) प|ी बाबूलाल गुप्ता एवं तिजारा फाटक निवासी सीमा (22) को जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। शेष|16पर
इनमेंसे रीना निजी अस्पताल में भर्ती है, जबकि जयपुर में भर्ती दो रोगियों की सूचना निदेशालय से मिली है। राजीव गांधी अस्पताल से भेजे गए सैंपलों में तीन लोगों को इन्फ्लुएंजा की पुष्टि हुई है, लेकिन ये सामान्य जुकाम-खांसी है। लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के गांव में पहले भी एक रोगी की पुष्टि हो चुकी है। बीसीएमओ ने सीएचसी प्रभारी डॉ. विजय सिंह चौधरी को रोगी की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा विभाग की ओर से रिपोर्ट आने के बाद तीनों स्थानों पर चिकित्सा दल भेजकर रोगी के संपर्क में आए लोगों को टेमीफ्लू वितरण कराई गई। जिले में अब तक कुल 22 स्वाइन फ्लू रोगी सामने चुके हैं।