पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमआईए से अतिक्रमण हटाया

एमआईए से अतिक्रमण हटाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. रीकोने बुधवार को मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र विस्तार एग्रो फूड पार्क में सड़कों के किनारे खोखे लगाकर किए गए अतिक्रमण काे हटा दिया। अतिक्रमण के कारण बड़े वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही थी। साथ ही इनकी आड़ में असामाजिक गतिविधियां भी हो रही थी। रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके भट्ट ने बताया कि क्षेत्र से 50 खोखे हटाए गए। ये रास्ते पर अतिक्रमण कर लगाए गए थे। कार्रवाई के दौरान रीको के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पीके सक्सेना भी मौजूद थे।

अलवर. एमआईए में अतिक्रमण हटाती जेसीबी।