- Hindi News
- 25 से रिटायरिंग रूम की भी होगी ऑनलाइन बुकिंग
25 से रिटायरिंग रूम की भी होगी ऑनलाइन बुकिंग
वर्तमानमें मैनुअल रूप से रिटायरिंग रूम की बुकिंग होती है। यात्री को स्टेशन पहुंचने पर ही पता चलता है कि रिटायरिंग रूम खाली है या नहीं। व्यस्त स्टेशनों पर तो सुबह 11 बजे ही रिटायरिंग रूम भर जाते हैं। ऐसी स्थिति में यात्रियों को अधिक राशि खर्च कर बाहर होटल या धर्मशाला में रुकना पड़ता है।
टिकट के साथ पहचान पत्र जरूरी
रिटायरिंगरूम बुक कराने के लिए यात्री के पास रिजर्वेशन या अनारक्षित टिकट के साथ पहचान पत्र होना जरूरी है। रूम खाली होने की स्थिति में रेलवे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय से स्लीप दी जाएगी। इस स्लीप पर पीएनआर नंबर या अनारक्षित टिकट की स्थिति में टिकट नंबर, लिंग, उम्र, बुकिंग की अवधि, प्रकार स्टेशन का नाम अंकित होगा।
चारसौ रुपए किराया
जयपुरडिवीजन में सिर्फ जयपुर अलवर में रिटायरिंग की सुविधा है। अलवर रेलवे स्टेशन सिर्फ एक रिटायरिंग रूम है, जो डबल बैड नोन एसी है। इसका किराया इसका किराया 24 घंटे तक का 400 रुपए है।
अलवर. रिटायरिंग रूम
भास्कर न्यूज | अलवर
रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे 25 सितंबर से देश के कई स्टेशनों पर रिटायरिंग रूमों की ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू करने जा रहा है। इनमें राजस्थान के 8 स्टेशन हैं, जिनमें अलवर भी शामिल है। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट या रेलवे स्टेशन पर जाकर बुकिंग करा सकेंगे। रिटायरिंग रूम की ऑनलाइन बुकिंग करने वाले कर्मचारियों (टीसी) को 29 अगस्त को दिल्ली में ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इन दिनों बुकिंग कार्य की ट्रॉयल चल रही है, जो 24 सितंबर तक पूरी हो जाएगी। 25 सितंबर को रेल मंत्री दिल्ली में इस योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही राजस्थान के जयपुर, अजमेर, सवाईमाधोपुर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर कोटा स्टेशनों के रिटायरिंग रूम ऑनलाइन बुक कराए जा सकेंगे।
^25सितंबर से रिटायरिंग रूम की ऑन लाइन बुकिंग सेवा का उद्घाटन होगा। इसके बाद यात्री ऑनलाइन रिटायरिंग रूम की बुक कर सकेंगे। -तरुण जैन, सीपीआरओ,उत्तर पश्चिम रेलवे